Coming together of my passions of photography & writing poetry is mesmerizing specially when the feelings behind a photograph captured are expressed through a poem on it. I love to portray nature and various feelings of pain and joy through my writings.Each photograph captured is complimented by Hindi poem along with English translations done by me.
Translate
Sunday, September 30, 2018
Tuesday, September 18, 2018
अनजान
अनजान..
पीपल का सुंदर गुलाबी पत्ता ,,
अपना नव रूप लेकर इस दुनिया में आया,,
एक सुंदर सौम्य रंग से जीवन की शुरुआत,,
अपने विशाल वृहद रूप से अनजान..
.
और कुछ वर्षों बाद..
.
एक पुराने बड़े हरे पत्ते में बदल जाएगा ,,
जो मिलकर एक विशाल पीपल का वृक्ष बनाएंगे
सीना चौड़ा कर बोझ उठाकर, आंधियों से लड़ेंगे
अपने सौम्य बचपन से अनजान..
English translation:
Ignorant
A beautiful pink leaf of peepal tree,
has come into this world with its new form,
what a beautiful start with a mild beautiful color,
ignorant of its future big & large life!
and after some years..
it will transform into big green old leaf,
which will collectively form a grand peepal tree,
will face the storms with valor and courage,
ignorant of its beautiful mild childhood.
Saturday, September 8, 2018
"बेटी का साया "
"बेटी का साया "
हथेली के बराबर सी है तू, छोटी सी रुई का गोला सी,
गोदी में ले , सीने से लगाया है , अलसायी नन्ही जान सी,
अपने छोटे हाथो की मुट्ठी से तूने , मेरी छोटी ऊँगली को पकड़ा है ,
पिघल गया हू इस घडी, पत्थर मै , पिता बनने का सुख पाया है ,
खुशकिस्मत हूँ , ज़िन्दगी में मेरी , बेटी का साया आया है.
नन्हे कदमो से तू, चलन लगी है, चाबी भरी गुड़िया सी,
कसकर तेरे हाथ पकड़कर, साथ भागता हूँ, तू भागती है शैतानी पुड़िया सी,
गिर न जाए तू, जिगर मुँह में रहता है,
हंसी तेरी , रोने में ना बदले , फ़िक्र में रहता हैं ,
खुशकिस्मत हूँ , ज़िन्दगी में मेरी , बेटी का साया आया है.
फ्रॉक पहनकर , गोल घुमकर , पूछना तेरा, पापा लग रही हू कैसी ?
क्या बताऊ गुड्डा, तारे बिखरे हो, बीच में तू चाँद जैसी. ,
तेरे बालो को गुथकर , दो छोटी बना , तेरी माँ ने जो सजाया है,
सच में ,तुझे देखकर, हर जहा का सुख , मैंने पाया है ,
खुशकिस्मत हूँ , ज़िन्दगी में मेरी , बेटी का साया आया है.
छोटी छोटी ज़िद तेरी, छोटे से तेरे मुख से, सुन लेता,
पर दिल मेरा ,तेरी आँखों के टिमटिमाने पैर रहता,
हठ तू करती , मुस्कान अपनी छुपाकर, तेरी हर ज़िद पूरी है,
कुटिल तेरी मुस्कान, झूठा हठ, सब समझ आया है,
खुशकिस्मत हूँ , ज़िन्दगी में मेरी , बेटी का साया आया है.
खेलते ,खिलते, इश्वर , परीक्षा ले लेता,
वर्षो का भरोसा पल भर में टूटता , जो बीमार तुझे वो कर देता,
बुखार से तपती , नन्ही देह तेरी, दिल मेरा रोता है.
तेरी हर तकलीफ को मैंने , इश्वर से माँगा है,.
खुशकिस्मत हूँ , ज़िन्दगी में मेरी , बेटी का साया आया है.
तीन बरस की काया तेरी,पर संसार तुझे देखना है,
इसलिए तो गुड्डा तुझे , पापा ने तेरे , कंधे पे बिठाया है,
आतुर तेरी आँखों को, हर दृश्य, विस्मित करता है,
कंधे पैर बैठी , गौरव मेरा, सबको हर्षित करता है।
खुशकिस्मत हूँ , ज़िन्दगी में मेरी , बेटी का साया आया है.
पांच बरस की गुड्डा तू, स्कूल जाया करती है,
मेरे सिखलाये पाठ तू , मुझे पढ़ाया करती है ,
टीचर टीचर खेल में , तेरी क्लास का में बच्चा बनता हूँ,
छड़ी से मार खा के भी , मन मेरा हसता है,
खुशकिस्मत हूँ , ज़िन्दगी में मेरी , बेटी का साया आया है.
छड़ी लगने का नाटक कर , जो मै रोता हूँ ,
छड़ी पटककर , तू मुझे , प्यार से पुचकारती है,
छोटे छोटे हांथो से सेहला , प्यार मुझे दिखलाती है,
हर रोज़ ये छड़ी वाली, मार ,अब दिल खाना चाहता है ,
खुशकिस्मत हूँ , ज़िन्दगी में मेरी , बेटी का साया आया है.
पापा मुझे छोड़ोगे तो नहीं ? एक दिन, ऐसे ही ,तूने पूछा था,
उस दिन तुझे , गले लगाकर , वचन तुझसे ये किया था,
जब तक सांसो की माला है, इस देह में जब तक , प्राण रहेगा,
हृदय के आखिरी स्पंदन तक, बेटी तेरे साथ , ये पिता रहेगा,
खुशकिस्मत हूँ , ज़िन्दगी में मेरी , बेटी का साया आया है.
बेटी पराया धन, कहती दुनिया, छोड़ मुझको चले जाना,
इन व्यर्थ सामाजिक ढकोसलो का, हसकर मखौल है उड़ाना,
रिश्ता लहू का , बाप बेटी का, ईश्वर ने सुढृढ़ बनाया है,
मार तमाचा समाज को, बेटियों ने ,आसमान में घर बनाया है,
खुशकिस्मत हूँ , ज़िन्दगी में मेरी , बेटी का साया आया है.
शोभा बने तू , किसी भी आंगन की, बाग़ की मेरे कली रहेगी,
रहे किसी भी घर में तू, पिता के दिल में , हमेशा रहेगी,
तू बेटा होती , तो भी तुझे , जाने से , न रोक पाता मै ,
प्रगति चक्र में ,बढ़ने को , हर पिता ने नन्हे कदमो को ,आगे बढ़ाया है,
खुशकिस्मत हूँ , ज़िन्दगी में मेरी , बेटी का साया आया है.
छत पर बैठ रोज़ मै , अपनी नन्ही चिड़िया की उड़ान देखूंगा,
मिल ना पाउ , चाहे रोज़ाना, फ़ोन तो हर दिन किया करूँगा,
प्रकृति का नियम ये, बच्चो को एक दिन उड़ जाना,
पक्षियों ने भी क्या, अपने बच्चो को, उड़ना सिखाया है?
खुशकिस्मत हूँ , ज़िन्दगी में मेरी , बेटी का साया आया है.
तू इतना उचा उड़ , मेरी गुड्डा, दुनिया तुझे छोटी नज़र आये,
ये समाज , रीति, रिवाज़ो,के बंधन , तुझे कभी जकड न पाए,
है पिता तेरा, तेरे पीछे, बन शक्ति तेरी, तू बस पंख पसार उड़ जाना ,
उन्मुक्त उड़ान का सुख लेना , हर बेटी को दिखला देना,
हर पिता को , एहसास कराना है,
खुशकिस्मत हैं वह , ज़िन्दगी में जिसके , बेटी का साया आया है.
लेखक : मयंक दुबे (अपनी बेटी मायशा दुबे के लिए )
ज़िन्दगी, मै , ऐसा तो नहीं
"ज़िन्दगी, मै , ऐसा तो नहीं "
लक्ष्यविहीन जागकर , घूमता हुआ बुत सा,
कुछ खोखला, बोझिल , भागता , रुक कर सा,
कुछ ढूंढता पलो में , खोया हुआ जीवन सा ,
तन मे ढूढ़ता , मन को, मन मिलता ही नहीं,
ज़िन्दगी मै ऐसा तो नहीं। ..
अंदर झांक कर देखा ,पाया शोरगुल सा
निराकार दानव, बैठा , पत्थर सा,
न बैचेनी , न उन्माद, दिशाहीन सा,
कानो को हाथ से दबाता , शांति मिलती नहीं,
ज़िन्दगी मै ऐसा तो नहीं। .....
परतो में दबा कोई , इंसान खुद ही सा,
निकल नहीं पा रहा , परतो का नहीं कोई छोर सा,
सोया है , या मर गया, दबा कोई मलबे सा,
करता दिल से बाते, जवाब मिलता ही नहीं,
ज़िन्दगी मै ऐसा तो नही ,,
चाँद , तारे, रात , सब शांत हो गया ,
मिटटी की खुशबु, फूलो का रंग , धुआँ हो गया,
ये गुजरता सा एक लम्हा हैं , या जीवन का एक पड़ाव,
डूबना चाहता हु, गहरायी मिलती नहीं ,
ज़िन्दगी मैं ऐसा तो नहीं। .
अब क्या करना है?
इस दिल पे चढानी है, नए रंग की परत सी,
मन की परते खोल, ख्याल लेंगे अंगड़ाई सी,
इस उथल पुथल में , मिल रही शांति सी,
खुद को खोकर , खुद ढूंढ पाया ही नहीं,
ज़िन्दगी मैं ऐसा तो नहीं ,,,
खुद दिखा रहा , भटके मन को नयी राह सी,
जो बढ़ चले सूखे रेगिस्तान में , अजीब मृगतृष्णा सी,
जो बस खो जाये , भागे , बना खुद अपनी राह सी,
दौड़ता रहे, जब तक , बचे आखिरी साँस सी,
अंत को सामने पाकर , मुस्कुराये भी नहीं ,
ज़िन्दगी मैं ऐसा तो नहीं ,,,
"Life, I'm not like that"
goalless, wondering here and there mummified,
emptiness and heavy, I run but , something stops me,
searching something meanwhile, life may be,
finding soul in my body, but its soulless!
life, i'm not like that...
searching within I find lot of noise,
shapeless demon, have sat within, like rock,
no restlessness, no zeal, being directionless,
pressing my palms on my ears, but not finding peace,
o life, i'm not like that..
someone is buried inside, and looks like me,
not able to rescue it, not finding where to start?
either it is sleeping, or dead, like debris,
talking to heart, but no answers are found.
o life, i'm not like that...
moon, stars , night , all are silently watching,.
color of flowers, mud's fragrance, is lost,
It is just a passing moment , or life's milestone?
wanted to sink, but, couldn't find depths,
o life, i'm not like that...
what to do?
have to paint a new layer of color, on heart,
my soul will soon be free,
this ruckus is giving me peace, actually,
I've lost myself, not able to find again
o life , I'm not like that...
I myself am giving directions to my lost soul,
which is advancing in this desert, its a craving,
wanted to be lost, to run, on roads of its own,
want to run till the last breath,
to stare in the eyes of death , and not smiling..
o life, I'm not like that...
Written on : January 2018, talking to myself and convincing.
Wednesday, September 5, 2018
" क्या गुज़रा है "
" क्या गुज़रा है "
धूप ढल गयी, तन ग़ुज़रा है,
शाम ढल गयी , अरमान ग़ुज़रा है,
रात के साथ, एक सपना गुज़रा है,
नींद के साथ चैन भी, आंखों से गुज़रा हैं,
बड़ी बातें, बड़े लोग, समय के साथ गुज़रे है,
आंखे बंद कर ली, तो कुछ यादें गुज़री है,
ज़िन्दगी भीे, पल मे गुज़र जाएगी,
तेरा क्या गुजरा है? मेरा क्या नहीं ,
अतीत बिता है , लम्हे गुजरे है,
बहारो जाने के साथ, खुशबुए गुजरी है,
पतझड़ों के साथ , तन्हाईया गुजरी है,
अभी इसी रास्ते से , एक चिड़िया गुज़री है,,
मयंक दुबे
English translation;
what have you lost?
The sunlight has gone down,body is tired,
The evening has set in, hope is lost,
With the night, a dream has lost,
peace with sleep, has passed through the eyes,
Big issues, big people, have passed over time,
when eyes are closed, some memories have passed,
Life will also pass, in a moment,
What have you lost? nothing is spared for me either.
The past is spent, the time has passed,
With the passing of spring, the scent has passed,
With falls, loneliness has passed,
Just this way, a sparrow has passed..
written on : 24/6/2018 while finding some footprints of a sparrow.
"शाम का पेड़ "
"शाम का पेड़ "
मैने धूप में बहुत साल गुजारे है, कुछ छाया दे दो,
हो कुछ पानी की फुहारे , तो भेज देना कुछ ठंडक,
और रात आने से पहले, मुझे एक चादर दे दो,
मैं शाम का पेड़ हु, कुछ चिड़िया के घोंसले दे दो,
प्यासी होगी वो बेचारी भी, एक कुल्हड़ पानी दे दो,
हो कुछ बोझिल आंखे अगर, तो भेज देंना कुछ नींद,
बहुत जागा हु मैं, मुझे सोने को एक रात दे दो,
मैं शाम का पेड़ हूं , एक हवा का झोंका दे दो,
बोझ में दब गया हूं, कुछ सूखी, हल्की टहनियाँ दे दो,
हो अगर नई आशाये, तो कुछ कोपलें भेज देना,
पुराने पत्तो से भरा हूं , मुझे एक पतझड़ दे दो,,,
English translation:
"I am an evening tree,"
I am an evening tree, give some leaves to cover my body,
I've spent many years in the sun, give some shade,
if there is some rain, send some coolness,
and before the night falls, give a blanket,
I am an evening tree, give some birds nests,
that sparrow may be thirsty , give some water to it also,
if your eyes are heavy, send some sleep to me,
I am awake from many night, give me a night to sleep,
I am an evening tree, give a blow of wind,
I am overwhelmed by the burden, give some dry, light twigs,
If there is some new hope, then send some new leaf buds,
I am full of old leaves, give me an autumn.
I am an evening tree,
written on :28/6/2018 after watching a tree in the evening.
पानी कुछ बह चला
"पानी कुछ बह चला"
,
पानी कुछ बह चला, कुछ नमी छोड़ गया ,
कुछ मिट्टी ले गया, कुछ ज़मी छोड़ गया,
कुछ जख्म के निशान सीने पे, कुछ कमी छोड़ गया,
कुछ किस्से बह गए, कुछ कहानी छोड़ गया,
पानी कुछ बह चला, भीगी पलके छोड़ गया,
कुछ ग़म ले चला, कुछ भारीपन छोड़ गया,
कुछ बूंदो के गिरने की , आवाज़े छोड़ गया,
तन पर बह चला, मन तंन्हा छोड़ गया,
पानी कुछ बह चला, बोझ हल्का कर गया,
पुरानी पगडंडिया बहा गया, नये रास्ते गढ़ गया,
कुछ मेरे मन से बह चला, तेरे मन मे भर गया,
कुछ साल बह गए, कुछ यादें छोड़ गया,
पानी कुछ बह चला,
English translation:
"some water flows away"
Some water flows away, some moisture left behind,
it took some soil with it, left some land behind,
left some scars on the heart, left some emptiness,
Some stories are gone, some stories are left behind,
The water swept away, left some teary eyes,
It took some sadness with it, left some heaviness behind,
sound of some falling rain droplets left behind,
flows on my body , left my soul behind alone,
Some water flows away, the burden was lightened,
Old trails were washed away, new paths were laid,
Some flows from your heart, got filled in mine,
Some years went away, left some memories,
Some water flows away.
written on 6/7/2018 in the month of monsoon ,while watching the paths of water , trails left behind!
Tuesday, September 4, 2018
धूमिल नही

"धूमिल नही "
.
गिर गया, शिखरो की ऊँचाई नापकर,
गिर गया, परो पर सवार होकर,
गिर गया, आसमानो की सैर कर,
गिर गया, धूल मे, धूमिल नही पर,
,
गिरा हैं इस आस मे ,की एक झोंका मिल जाये,
सपने टूटे नही, सिरहाने रखे, एक आगाज़ मिल जाये,
झोका जो उनमुक्त कर दे, दे उचाई ,दे नई दिशाए,
बादलो पर फिर तैरता रहे, हिलोरे लेकर, शांत हवाये,
,
हौले से बैठ, ज़मी से बोला, कल खाक मे मिला देना,
पानी से भी कह दिया, संग अपने कल बहा लेना,
बस कुछ पल मिली जिंदगी, महसूस कर लेने देना,
एकीकार होने से पहले, ताज़ी कुछ सांसे लेने देना,
,
कल फिर नही होगा नामोनिशां मेरा, ये हवाए रहेगी,
ठंडी रेत में, दबा होगा कही सफेद रंग,ये ज़मी रहेगी,
निश्छल मन ले साथ मे , सो जाऊंगा, ये राते रहेगी,
धरती के साथ हूं, धूमिल नही पर, ये यादें रहेगी,
written by : मयंक दुबे
English translation:
"Not Dusted"
.
Falling after measuring the height of the mountains,
Falling after surfing on wings,
Fell, after surfing in the sky,
Fell, in dust, not faint, but
,
It has fallen with the hope of getting a blow of air,,
Dreams are not broken, kept nearby on a pillow, hope of excitement,
just some wind is required ,to give them new directions,
It will just float on the clouds, with swirls, quiet winds,
,
It slowly sat on the ground, asking mud, to mix itself tomorrow,
He also said to water, let me flow with you tomorrow,
Just a few moments of life, let it feel,
Before being unified, let me feel some fresh air,
,
Tomorrow there will be no trace of mine, winds will remain,
In cold sand, white color will be suppressed, the earth will remian,
I will sleep with my pure heart, nights will remian,
I am with the earth, but not the dusted, these memories will remain;
written by : Mayank dubey (on 12/06/2018 , thoughts of a feather ,which is resting on ground before being mixed with it)
,,
कहाँ जा रहे हो ?
कहाँ जा रहे हो ?
कहाँ जा रहे हो ? पूँछ रहे है पैरो के निशान,
निशब्द, निरुत्तर, मैं राहगीर अनजान,
बढ़ रहा हूँ , किसी दिशा को, शायद वहा मिले "कल",
इसी आशा मे छूट रहे कुछ साथी, और कुछ पल,
,
कहाँ जा रहे हो ? पूँछ रहे है पैरो के निशान,
विमूढ़ मैं बढ़ता गया, अनवरत, न कोई थकान,
नकार दिया ,पदचिन्ह को, उसे बेकार जान,
बीता अतीत , मूर्ख, यूँही कर रहा परेशान,
,
कहाँ जा रहे हो ? पूँछ रहे है पैरो के निशान,
कल, "आज" बन गया, मैं अभी भी निरुत्तर, और हैरान,
था गतिशील, थमा नही , थका नही, रुका नही,
मंजिले भी गुजर गई, कहा जाना , अधूरे है अरमान,
,
कहाँ जा रहे हो ? पूँछ रहे है पैरो के निशान,
किसकी है तलाश तुमको? क्या ढूंढना है? बस ये जान,
थोड़ा रुक कर, थम कर, अपने पदचाप को सुन,
मंजिलो को नही, रास्तो को बना ले अपनी धुन,
,
कहाँ जा रहे हो ? पूँछ रहे है पैरो के निशान,
"स्वयं" को खोज रहा, जान चुका हूँ, है अभिमान,
सुन उत्तर मेरा, हर्षित हुआ, बोला ,और बनो गतिमान,
है कठिन ये पथ, स्वयं से शुरू, स्वयं पर अंत, यही अंतिम ज्ञान,
,
कहाँ जा रहे हो ? पूँछ रहे है पैरो के निशान,,
writer: मयंक दुबे
English translation:
Where are you going ? footprints are asking you,
speechless, answer-less, I am a stranger,
I'm going in, some direction, maybe I get "tomorrow",
loosing some friends, in this hope, and some moments,
,
Where are you going ? Footprints are asking you,,
I was growing, steadfast, no fatigue,
I Rejected this question, footprint, I thought was worthless,
Past is past, silly, unnecessarily troubling me.
,
Where are you going ? Footprints are asking you,
Tomorrow has been converted into"Today"
I am still silent, amazed, and answer less.
I Was dynamic, not dead, not tired, not stopped,
Goals also achieved,still, I am incomplete,
,
Where are you going ? Footprints are asking you,
Who is you looking for? What to find Just know this
Wait a little while, pause, listen to your footsteps,
Do not make goals your destination,
enjoy your journey, take your tune,
,
Where are you going ? Footprints are asking you,
Looking for "self", I've known now, I 'm proud,
happy to know my answer, footprints are in joy,
This path is difficult, starting with you, ending on self,
this is the ultimate knowledge,
,
Where are you going ? Footprints are asking you,
written by : Mayank dubey ( on 16/07/2018 on finding voice of my footprints and the pep talk which show me my path)
सांचा
"सांचा"
जंमी पर ऐसे ही बैठ गया,
सोचा मिट्टी से कुछ बात की जाए ,
पूछा "कैसी हो" कोई आवाज नही आई, शांत थी,
कान जंमी से लगाकर ,मैने कहा ,तुमसे मिलने आया हूँ,
मिट्टी ने गाल पर हाथ फेरकर कहा,
कौन हो तुम?
विस्मित कर गया ,मिट्टी का ये सवाल,
"मैं खुद को नही जानता"
क्या तुम मुझे पहचानती हो?
मिट्टी ने कहा "तुम मेरे ही सांचे मे ढले ,
मुझ जैसे ही हो ,
कुछ जीवन हैं तुम मे,
जो एक दिन उड़ जाएगा,
तुम फिर मुझसे, मिलने आओगे,
सांचा नही होगा ,
एक शीतल, शांत, शून्य एहसास होगा,
चिर निद्रा होगी,
बस कुछ मिट्टी बचेगी,
मै अचानक नींद के आगोश से निकला,
उठा देखा गालो पर , कुछ मिट्टी लगी थी!
English translation:
"Mold" :
I just sat down on the ground,
I thought of talking with mud out there,
Asked "How are you?" There was no sound, it was calm,
By putting the ear on ground , I said, I come to meet you,
The clay put her hand over my cheek and said,
who are you?
I was stunned by this question of soil,
"I do not know myself" I said,
Do you recognize me?
The clay said, "You, your mold, are made of me,
As always,
There is some life in you,
Which will fly one day,
You will come again to meet me,
your mould will not be there then,
A cold, calm, zero feeling will happen,
Will be sleepy,
Just a few dirt will survive,
I suddenly came out of loneliness,
felt something on my cheek,
there was some clay!
Mayank dubey
(written on 8/08/2018 feeling of my relation with mud , why i love it so much? I am made up of it)
,
,
Monday, September 3, 2018
आधा भाग खो गया है कहीं
आधा भाग खो गया है कहीं..
.
आधा भाग खो गया है कहीं , मिल जाए तो लौटा देना,
ढूंढ रहा हूं , बेकरारी से मैं ,उस पागल को ,
जो जोर से हंस देता है, कभी पल में रो देता है ,
जहां मन चाहा ,वहां चल देता है ,
इसलिए खो गया है ,पहचानता नहीं जगह को ,
खो गया है इस भीड़ में , जानता नहीं लोगों को,
आधा भाग खो गया है कहीं ,
,
शायद बच्चों को देख, संग उनके ,खेलने निकला हो ,
या बारिश में भीगते हुए , कश्तियां बहा रहा हो कहीं ,
भीगे पेड़ों को हिलाकर, फिर बारिश कर रहा हो ,
या किसी परेशान का हाल पर ,साथ बैठ रो रहा हो ,
आधा भाग खो गया है कहीं ,,
,
या कहीं अनजान राहों पर, राहगीरों से बतियाता ,
बढ़ रहा हो अनवरत कहीं ,अनदेखी जगहों पर ,
तरह तरह की मिट्टी से अपने आधे भाग को भरता ,
चल रहा है ,रंगों से, उमंगो से ,आनंद से भरपूर,
,आधा भाग खो गया है कहीं ,
,
मिल जाए अगर कहीं ,तो पहचान लेना उसे ,
श्वेत ,निर्मल, निश्छल ह्रदय ,
बेखौफ आंखें, बेबाक बातें, बेखबर आलम ,
अधूरा नहीं दिखेगा वह, पूर्णता के करीब है ,
अपने अधूरेपन में, वह पूर्ण संतृप्त है ,
आधा भाग खो गया है कहीं,
,
संतृप्त घूमने दो उसे , गुमा रहे वह ,क्या पायेगा लौट कर,
घूमने दो पूर्णता की खोज में उसे ,दर बदर भटकने दो,
रोने दो उसे अनजान लोगों के दुख से ,रो कर खुश है,
बचाने दो उसे पानी में गिरी तितली, छोटे-छोटे सुकून है,
आधा भाग खो गया है कहीं,,
,
इन अधूरों की भीड़ में, बनावटी बातों में ,आधे मनों में,
शामिल ना हो पाएगा, झूठी हंसी ना हंस पाएगा,
ना ही बंध पाएगा, इन नियमों ,कायदों ,उधेड़बुन में ,
इन आडंबरों से दूर बेखबर वह ,आधा भाग ,
खोया रहने दो ,उस प्यारे से आधे मन को ,
बेखबर छोड़ दो उसे, मत ढूंढो ,
आधा भाग खो गया है कहीं,
आधा भाग खो गया है कहीं..
.
मयंक दुबे
(written on 14/08/2018 for my broken sculpture, resembling our lost half, which we miss, may be our childhood, our innocence)
English translation:
Half part is lost somewhere ..
.
Half of the parts have been lost somewhere,
if found somewhere, please return,
I am unreasonable, that madman,
Who laughs loudly, sometimes crys in the moment,
Where the will is, there it moves,
So lost, does not recognize the place,
Lost in this crowd, people do not know,
Half of the part is lost somewhere,
,
Maybe playing with the children, somewhere,
Or in the rain, He is playing with paperboats somewhere,
Shaking the wet trees, for raining again,
Or may be he is weeping to know pain of others,
Half of the part is lost somewhere,
,
Or at unknown places, traveled by passers-by,
Growing up constantly, somewhere in unseen places,
It fills remaining half from the various kind of soil,
Running, with colors, with ample, full of joy,
,Half of the part is lost somewhere,,
,
If you find somewhere, then recognize him,
White, serene, absolute heart,
Unconscious eyes, unimportant things, oblivious alms,
he will not be seen incomplete, he is close to perfection,
In its incompleteness, it is fully saturated,
Half of the part is lost somewhere,
,
Let him roam saturated, he is missing, what will he get back,
Let him roam in search of perfection, let him roam,
he want to weep, let him cry because of the unhappiness of the people,
Let him save butterflies fallen in the water, these little joys,
half the part is lost somewhere,
,
In the multitude of these lapses, in foul things, in half minds,
he will not be able to get involved, false laugh will not laugh,
Nor will there be any restriction, in these rules, laws,
Unaware of these placards, half of it,
Let it be lost, that dear, half the mind,
Leave it unaware, do not find it,
Half of the part is lost somewhere,
Half part is lost somewhere ..
Subscribe to:
Posts (Atom)









